{"_id":"63b9c21965873344104fd538","slug":"gonda-pandit-singh-gonda-news-lko665558933","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पूर्व मंत्री पंडित सिंह की जयंती पर लोगों ने किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पूर्व मंत्री पंडित सिंह की जयंती पर लोगों ने किया याद
विज्ञापन
-गोंडा के एक होटल में आयोजित पूर्व मंत्री पंडित सिंह के जयंती समारोह में लोकगीत प्रस्तुत करतीं ने
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। शहर के एक होटल परिसर में शनिवार को पूर्वमंत्री स्वर्गीय विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह की जयंती पर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में लोक गायिका नेहा सिंह राठौर और धर्मेंद्र सोलंकी ने गीतों के माध्यम से सरकार को वादे याद दिलाए।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद व पूर्वमंत्री चौधरी सुखराम सिंह यादव ने कहा कि पंडित सिंह गरीबों के लिए संघर्ष करते थे, वह आज भी हम सबको याद आते हैं। पूर्वमंत्री व विधायक अवधेश प्रसाद ने कहा कि पंडित सिंह लोगों के दिलों में राज करते हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक माता प्रसाद पांडेय व विधायक गैसड़ी डॉ. एसपी यादव ने संस्मरण सुनाया।
विधायक अभय सिंह, दयाल ग्रुप के एमडी राजेश दयाल, चरक हास्पिटल के एमडी डॉ. अश्वनी सिंह, सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जयशंकर पांडेय, एमएलसी रणविजय सिंह, पूर्व एमएलसी महफूज खां, पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे, सपा महिला सभा की अध्यक्ष जूही सिंह ने पूर्व मंत्री की यादों को लोगों के बीच साझा किया। आए हुए लोगों का सूरज सिंह, नरेंद्र सिंह, महेश सिंह ने स्वागत किया।
उधर, लोक गायिका नेहा सिंह ने चुटकी लेते हुए गीत से बेरोजगारों की स्थिति बयां की, तो पंचायत के गीतों से लोगों को चुनावी स्थिति बताई। धर्मेंद्र सोलंकी ने भी पूर्व मंत्री के कार्यों का बखान किया। संचालन राजेश द्विवेदी ने किया। सपा नेता राहुल शुक्ल, श्रीकांत द्विवेदी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष महराज श्रीवास्तव, अरशद हुसैल, सरफराज हुसैन, कमरूद्दीन आदि रहे।