{"_id":"66a4a897dba9c65c5f0b4ef4","slug":"gonda-news-leopard-caught-from-fatima-school-in-gonda-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News : गोंडा में फातिमा स्कूल से पकड़ा गया तेंदुआ, वन विभाग को पांचवें दिन मिली सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News : गोंडा में फातिमा स्कूल से पकड़ा गया तेंदुआ, वन विभाग को पांचवें दिन मिली सफलता
Sat, 27 Jul 2024 02:46 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 27 Jul 2024 02:46 PM IST
सार
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि तेंदुए ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है। तेंदुआ पड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया था और ट्रैंकुलाइजर टीम भी लगाई गई थी। शनिवार को तेंदुआ अचानक पिंजड़े में फंस गया।
विज्ञापन
वन विभाग ने पकड़ा तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोंडा शहर के फातिमा स्कूल में पहुंच तेंदुआ आखिरकार पकड़ में आ गया है। वन विभाग की टीम ने पांचवें दिन ट्रैंकुलाइज करके तेंदुए को पकड़ा। तेंदुए के स्कूल में आने से पढ़ाई बंद कर दी गई थी। इसके बाद तेंदुए को पकड़ने का अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि तेंदुए ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है। तेंदुआ पड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया था और ट्रैंकुलाइजर टीम भी लगाई गई थी। शनिवार को तेंदुआ अचानक पिंजड़े में फंस गया। इसके बाद उसे टैंकुलाइज कर बेहोश किया गया। उसे वन विभाग टीम ले आई है। डीएम ने बताया कि तेंदुए को सुरक्षित स्थान पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन