फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,lok adalat

राष्ट्रीय लोक अदालत में 5335 वाद निपटाए

Sun, 13 Nov 2022 05:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
gonda,lok adalat
गोंडा के जनपद न्यायालय में मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पूजन कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ क - फोटो : GONDA
गोंडा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश ब्रजेंद्र मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता व राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी डॉ. दीनानाथ की उपस्थिति में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 58524 वाद निस्तारित किये गए। न्यायिक अधिकारियों ने 5335 वाद निस्तारित कर 22.77 लाख रुपए अर्थदंड के रूप में वसूल किया। प्री-लिटीगेशन के माध्यम से 53189 वादों का निस्तारण कर सात करोड़ 43 लाख पचहत्तर हजार पांच सौ पांच रुपये की समझौता राशि तय की गई।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विश्वजीत सिंह ने बताया कि जनपद एवं सत्र न्यायाधीश ब्रजेन्द्र मणि त्रिपाठी ने 12, प्रथम अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती पूजा सिंह ने पांच, द्वितीय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश नासिर अहमद ने तीन, तृतीय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार ने दो, चतुर्थ अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश डॉ पल्लवी अग्रवाल ने 27, नवम अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश सर्वजीत कुमार सिंह ने एक, अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी प्रथम डॉ दीनानाथ ने 11, अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट चन्द्र मोहन चतुर्वेदी ने 15, अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी द्वितीय नितिन श्रीवास्तव ने चार वाद का निस्तारण कर अर्थदंड लगाया।
विज्ञापन

मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी डा. अनुपमा गोपाल निगम ने 57 वादों का निस्तारण कर दो करोड़ 24 लाख 68 हजार 707 रुपए प्रतिकर राशि तय की। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रीता गुप्ता ने 67 व प्रथम अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कु. आफसां ने 21 वादों का निस्तारण किया। मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी चिर कुमारित्वा, सिविल जज अनुपम शौर्य ने 19 वाद निस्तारित करते हुए एक करोड़ 67 लाख सात हजार 403 रुपए का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष रामानन्द ने सात वाद निस्तारित करते हुए चार लाख 94 हजार 778 रुपए समझौता राशि तय की। जनपद के समस्त विभागों में प्री-लिटीगेशन के माध्यम से 53189 वादों का निस्तारण कर सात करोड़ 43 लाख 75 हजार पांच सौ पांच रुपए की समझौता राशि तय की गई।

इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी सुषमा, अर्चना, सौम्या मिश्रा, सत्य प्रकाश नारायण तिवारी, आंचल चन्देल, निधि वर्मा, रविन्द्र कुमार रावत, रविकान्त, सन्देश कुमार पासवान, सोनम गौतम, वीनस कुमार, हर्ष आनंद, बैंक अधिकारी, अधिवक्ता, न्यायालय के कर्मचारीगण व भारी संख्या में वादकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed