फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda: Jeweller shot and bag full of jewellery looted.

Gonda: सराफ को गोली मारकर जेवरात से भरा बैग लूटा, पहले गले की चेन ली फिर गोली मार दी

Sun, 19 Apr 2026 08:53 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 19 Apr 2026 08:53 PM IST
सार

बदमाशों ने तमंचे के बट से मारकर पहले सराफ के गले की चेन छीन ली। उसके बाद बैग लूटने का प्रयास किया। जब कामयाब नहीं हुए तो गोली मार दी। बाएं हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गए। 

विज्ञापन
Gonda: Jeweller shot and bag full of jewellery looted.
बदमाशों के हमले में घायल हुआ सराफ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बभनान के सिसई रानीपुर चौराहे के समीप स्थित दुकान से लौट रहे सराफ को बाइक सवार दो बदमाशों ने फूलपुर गांव के पास रोक लिया। बदमाशों ने तमंचे के बट से मारकर पहले उसके गले की चेन छीन ली। उसके बाद बैग लूटने का प्रयास किया। जब कामयाब नहीं हुए तो गोली मार दी। बाएं हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गए। सीएचसी छपिया में इलाज कराया गया। लूट की सूचना पर पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन


बस्ती जिले के गौर थाना के नगर पंचायत बभनान वार्ड नंबर सात निवासी समर कसौंधन छपिया के सिसई रानीपुर चौराहे के समीप सराफ की दुकान करते हैं। रविवार की देर शाम वह दुकान बंद करने के बाद बैग में सोने-चांदी के जेवरात लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। पहले से पीछा कर रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने फूलपुर के पास उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने बाइक की चाबी निकाल ली। इसके बाद तमंचे के बट से मारकर उनके गले की चेन छीन ली और जेवरात से भरा बैग भी छीनने का प्रयास किया। जब उन्होंने बैग नहीं दिए तो छीनाझपटी के दौरान एक बदमाश ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली समर के बाएं हाथ में लगी जिससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि बदमाशों की गोली से घायल समर का इलाज चल रहा है। चेन व बैग लूटे जाने की भी सूचना है। बैग में कितनी कीमत के जेवरात थे इसकी जांच की जा रही है। बदमाशों की तलाश के लिए टीम लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed