{"_id":"5798ec554f1c1bec6a21e264","slug":"gonda-gorakhpur-route-was-closed-for-17-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 घंटे ठप रहा गोंडा-गोरखपुर रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 घंटे ठप रहा गोंडा-गोरखपुर रूट
Amar ujala Bureau
Updated Wed, 27 Jul 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक पर पानी भरने से गोंडा-गोरखपुर वाया बढ़नी रेट रूट का संचालन मंगलवार रात साढ़े 11 बजे से बुुधवार शाम साढ़े चार बजे तक ठप रहा। मंगलवार को जो तीन ट्रेनें गोंडा से गोरखपुर जाने के लिए रवाना हुई थीं, उन्हें भी देर रात वापस गोंडा बुला लिया गया।
इससे गोंडा, बलरामपुर के यात्रियों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ी। बुधवार शाम साढ़े चार बजे ट्रैक से पानी हटवाकर ट्रेनों का आवागमन चालू कराया जा सका। मंगलवार को सिद्धार्थनगर जिले के सोहरतगढ़ में बंधा टूटने से काफी मात्रा में बरसात व बाढ़ का पानी गोंडा से गोरखपुर वाया बढ़नी जाने वाले रेल रूट आ गया था।
ट्रैक डूबने से मंगलवार रात साढ़े 11 बजे गोंडा से गोरखपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आलोक सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात सोहरतगढ़ में बंधा टूटने से गोंडा से गोरखपुर वाया बढ़नी होकर चलने वाली ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
बुधवार को सोहरतगढ़ में रेल ट्रैक पर आए पानी को हटाने के बाद शाम साढ़े चार बजे इस रूट का आवागमन बहाल कर दिया गया है। उन्होंने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जाहिर किया है।