फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,fire,Theft,house,mankapur

Gonda News: चोरी कर घर में लगाई आग

Wed, 14 Dec 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
gonda,fire,Theft,house,mankapur
फोटो-4-गोंडा में मनकापुर के पटेलनगर मोहल्ले में चोरी के बाद जलाई गई आलमारी। -संवाद - फोटो : GONDA
मनकापुर (गोंडा)। कस्बे के पटेल नगर मोहल्ले के एक घर में मंगलवार की रात ताला तोड़कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। जिसमें नकदी समेत, जेवर व अन्य सामान चोर उठा ले गए। चोरों ने साक्ष्य मिटाने के लिए घर में आग लगा दी। जिससे बेड, कपड़े, बिस्तर व अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला पटेल नगर निवासी अनुज कुमार ने बताया कि उतरौला रोड पर रेलवे क्रासिंग के पास उसका मकान है। पिता विजय कुमार पांच माह से कैंसर से पीड़ित हैं। जिनका दिल्ली में इलाज चल रहा है। इससे परिवार सहित मनकापुर स्थित घर पर कम रह पाते हैं।
विज्ञापन

घर की देखभाल के लिए पड़ोसी को जिम्मेदारी दी है। दो दिन से पड़ोसी नीशू वर्मा बाहर गया था। बुधवार सुबह वापस आया, और घर को देखने गया तो मुख्य द्वार का ताला टूटा था तथा अंदर से धुआं निकलता देखकर उसने पड़ोसियों, पुलिस व मकान स्वामी को घटना की सूचना दी। बताया कि दो अलमारी तोड़कर सारा सामान चोर उठा ले गए हैं। चोरी का साक्ष्य मिटाने के लिए चोरों ने घर में आग लगा दी। एक बाक्स घर के पीछे भी मिला। जिसका सामान गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित अनुसार अलमारी में रखे 16 हजार नकद, पायल, सोने की चेन, चांदी के 22 सिक्के सहित अन्य घरेलू सामान गायब थे। इसके अलावा आगजनी में बेड, बिस्तर, कपड़े, एलईडी, रिसीवर व अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गए हैं। करीब चार लाख रुपये की क्षति हुई है। कोतवाल मनोज कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस की जांच कराई जा रही है।

कंपोजिट विद्यालय में चोरी
शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बंजरिया के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार तिवारी ने कोतवाली में तहरीर दी है। कहा कि बुधवार की सुबह विद्यालय पहुंचे तो देखा कि कमरों के दरवाजे का ताला टूटा था। बताया कि अज्ञात चोर विद्यालय का ताला तोड़कर 90 किलो चावल, 40 किलो आंटा, कड़ुवा तेल, मसाला आदि उठा ले गए। इससे पहले भी विद्यालय में दो बार चोरी हो चुकी है। जिसकी तहरीर पुलिस को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लगातार विद्यालय में चोरी होने से शिक्षक व छात्र दहशत में हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed