फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,fire,tahseel,adocate

Gonda News: तहसील परिसर में लगी आग, वकीलों के तख्त राख

Wed, 14 Dec 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
gonda,fire,tahseel,adocate
गोंडा के तरबगंज तहसील में उप निबंधक दफ्तर के पास जली झोपड़ी। -संवाद - फोटो : GONDA
तरबगंज (गोंडा)। तहसील परिसर स्थित उप निबंधक कार्यालय के पास वकील की बनी बैठकी में मंगलवार की देररात अचानक आग लग गई। लपटों आसपास के भी अन्य वकीलों के तख्त (बैठकी) को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों व राहगीरों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब नौ बजे लगी देखते ही देखते वकील की एक बैठकी धू-धूकर जलने लगी, लेकिन आग की लपटें जब तक आसपास की झोपड़ियों व उप निबंधक कार्यालय को अपनी चपेट में लेतीं तब तक स्थानीय लोगों व राहगीरों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

अग्निकांड में सेमरा निवासी व दस्तावेज लेखक रवींद्र लाल श्रीवास्तव की फूस की झोपड़ी व तख्त आदि जल गए। उप निबंधक कार्यालय में आग पहुंचने से पहले ही उसपर काबू पा लिया गया नहीं तो महत्वपूर्ण बैनामे के दस्तावेज राख हो सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी जल चुके जरूरी दस्तावेज
दशकों पहले सितंबर 2009 में भी तहसील के अभिलेखागार में आग लगने से नामांतर बही कानूनगो सर्किल उमरी, तमाम पट्टा की पत्रावलियां व अन्य अभिलेख जल गए थे। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। मामले में एसडीएम स्टेनो व राजस्व निरीक्षक को बर्खास्त भी किया गया था।
उप निबंधक कार्यालय के पास झोपड़ियों का जाल
उप निबंधक कार्यालय के आसपास करीब एक दर्जन फूस की झोपड़िया रखी गई हैं। इन झोपड़ियों में अधिवक्ता व दस्तावेज लेखक अपना चैंबर बना रखे हैं। होटल भी चल रहे हैं। किसी भी झोपड़ी में लगी एक चिंगारी से उठी आग की लपटें उप निबंधक कार्यालय को चपेट में ले सकती हैं।
नहीं स्थापित हुआ अग्निशमन केंद्र
तरबगंज विधानसभा का गठन हुए एक दशक से अधिक का समय गुजर चुका है। यहां अभी तक अग्निशमन केंद्र नहीं स्थापित किया जा सका है। अधिवक्ता जटा शंकर सिंह, विनोद पाठक, सुरेंद्र सिंह, दीनबंधु पांडेय, स्वामी नाथ रावत, रुद्र नारायण शुक्ला, सुनील तिवारी ने कहा कि मुख्यालय पर अग्निशमन केंद्र की स्थापना अति आवश्यक है।

तहसील के बाहर आग लगने की जानकारी हुई है, तहसील में किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई है। रात में ही आग पर काबू हो गया था। सर्तकता बरतने के निर्देश तहसील कर्मियों को दिए गए हैं। शत्रोहन पाठक, एसडीएम तरबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed