{"_id":"630e5254e881477afb0e156e","slug":"gonda-dy-cm-s-visit-gonda-news-lko6459956130","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम के दौरे को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम के दौरे को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट
विज्ञापन
गोंडा। सूबे के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के बुधवार के दौरे को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट रहा। मंगलवार को विभाग के अधिकारी आनन-फानन में व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने में जुटे रहे।
मंगलवार को क्षेत्रीय अवकाश होने के बावजूद कई अधिकारी अस्पताल व कार्यालय में जुटे रहे। साफ-सफाई की व्यवस्था के लिए संबंधित एजेंसी को सख्त निर्देश दिया गया। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को ड्रेस कोड में नियत समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया। सूबे के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बुधवार की शाम सात बजे जिले के सर्किट हाउस पहुंचेंगे।
बृहस्पतिवार की सुबह स्थानीय जनप्रतिनिधियों व भाजपा पदाधिकारियों के साथ सरकार की ओर से चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे। दोपहर डेढ़ बजे डिप्टी सीएम सड़क मार्ग के माध्यम से लखनऊ के लिए निकलेंगे। (संवाद)