फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda DIG police

Gonda News: नवागत डीआईजी एपी सिंह ने संभाला कार्यभार

Tue, 14 Mar 2023 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 14 Mar 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
gonda DIG police
डीआईजी एपी सिंह
गोंडा। देवीपाटन परिक्षेत्र के नवागत डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने मंगलवार की देर शाम अपने कार्यालय में कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक समेत अधीनस्थ अधिकारियों से मुलाकात कर कानून-व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद कैंप कार्यालय के कर्मचारियों से उनके पटल के कामकाज के बारे में जाना।
विज्ञापन

डीआईजी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता के अनुसार काम किया जाएगा। महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए परिक्षेत्र के चारों जिलों में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें जेल के सीखचों के पीछे भेजा जाएगा।
विज्ञापन

देवीपाटन परिक्षेत्र के दो जिले बहराइच व बलरामपुर नेपाल सीमा से जुड़े हैं। इसलिए नेपाल सीमा क्षेत्र पर स्थित दोनों जिलों के थानों व चौकी पुलिस को सीमा से होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अलर्ट किया गया है। डीआईजी ने कहा कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed