फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda-Balrampur way on putting jam

गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर लगा जाम

Tue, 08 Sep 2015 10:54 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 08 Sep 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर मंगलवार को तीसरे दिन भी भारी वाहनों का आवागमन बंद हो गया। खराब रास्ते के कारण थाने की पुलिस दिन भर जाम हटवाने में लगी रही। बराबर ट्रकों के फंसने से भारी वाहनों का आवागमन बहाल नहीं हो सका। जाम से यात्री काफी परेशान हुए।
विज्ञापन


बढ़नी, बलरामपुर, तुलसीपुर जाने वाली बसों का रूट डायवर्ट कर दिया गया। बिसुही पुल के पास 25 दिनों से सड़क निर्माण का कार्य धीमी गति से चल रहा है। सड़क का आधा हिस्सा निर्माणाधीन होने के कारण बची सड़क पर ही दोनों तरफ के वाहनों का निकलना होता है।
विज्ञापन


इस रास्ते को ठीक नहीं कराया गया। फलस्वरूप भारी वाहनों के निकलने से सड़क की स्थिति खराब हो गई। इसी कारण इधर से निकलने वाले वाहन गड्ढों में फंस रहे हैं। मंगलवार को भी दो टृकों के फंसने से जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कारण स्कूल की बसें नहीं निकल पाईं। इससे बच्चे अपने स्कूलों तक नहीं पहुंच सके। हर्षित शुक्ला, मोहित उपाध्याय, शंकर सिंह, सुशील कुमार का कहना है कि आवागमन वाले रास्ते पर पहले पर्याप्त मात्रा में ईट या पत्थर डालकर गड्ढों को भरा दिया जाये तो जाम की समस्या से मुक्ति मिल सकती है लोगों ने लोक निर्माण विभाग से आवागमन में हो रही असुविधा को दूर कराये जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed