फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda-Balrampur road will be closed for four hours in Itiathok today

इटियाथोक में आज चार घंटे बंद रहेगा गोंडा-बलरामपुर मार्ग

Sun, 06 Oct 2019 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
Gonda-Balrampur road will be closed for four hours in Itiathok today
इटियाथोक (गोंडा)। थाना क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन सोमवार को दो स्थानों पर किया जाएगा। बिसुही नदी में विसर्जन के चलते गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर वाहनों का आवागमन करीब 4 घंटे के लिए बंद रहेगा। पुलिस ने रविवार को दोनों स्थानों पर सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संजय तोमर ने बताया कि इटियाथोक के आसपास की दुर्गा प्रतिमाएं इटियाथोक-गोंडा मार्ग पर बिसुही नदी के तट पर विसर्जित की जाएंगी। यहां पर साफ सफाई का काम पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा पिपरा घाट पर भी प्रतिमाएं विसर्जित की जाएंगी। यहां नागरिकों के सहयोग से सफाई अभियान चलाकर रास्ते को दुरुस्त करा लिया गया है। उन्होंने बताया कि करीब 42 प्रतिमाओं का विसर्जन सोमवार को संपन्न होगा। विसर्जन के चलते गोंडा बलरामपुर मार्ग पर करीब 4:00 बजे से वाहनों का आवागमन बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed