{"_id":"583c781c4f1c1bc91fde58f1","slug":"gonda-and-bahraich-students-came-first-in-the-race","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में गोंडा व बहराइच के छात्र अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में गोंडा व बहराइच के छात्र अव्वल
अमर उजाला/गोंडा
Updated Tue, 29 Nov 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को निखरने का मौका मिलता है। खेलों के माध्यम से बच्चों का शारीरिक विकास भी तेज गति से होता है और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है। यह बातें सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक एमपी सिंह ने सोमवार को मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर बच्चों को संबोधित करते हुए कहीं।
मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त शिक्षा निदेशक देवीपाटन मंडल उदयराज यादव व प्रभारी जिलाधिकारी जयंत कुमार दीक्षित ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर व गुब्बारा उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के पहले दिन कराए गई दौड़ के मुकाबले में गोंडा व बहराइच के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
बेसिक शिक्षा विभाग के मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस परेड ग्राउंड पर किया गया। जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन बालक व बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ के मुकाबले कराए गए।
विज्ञापन
100 मीटर की प्राथमिक वर्ग के बालिकाओं के बीच हुए दौड़ के मुकाबले में गोंडा की छात्रा आरती पाल ने पहला स्थान हासिल किया। बहराइच की सुनीता दूसरे स्थान पर व श्रावस्ती की सुशीला तीसरे स्थान पर रहीं। प्राथमिक वर्ग के बालकों के सौ मीटर के मुकाबले में बहराइच के लव प्रताप सिंह को पहला, बहराइच के ही संजीत कुमार को दूसरा व श्रावस्ती के सौरभ को तीसरा स्थान हासिल हुआ।
जूनियर वर्ग के दौड़ के मुकाबले में गोंडा के नौनिहालों का दबदबा रहा। बालिका वर्ग की सौ मीटर दौड़ की प्रतियोगिता में गोंडा की प्रीति भारती ने बाजी मारी। दूसरे स्थान पर भी गोंडा की छात्रा काजल ने जीत दर्ज की। वहीं, श्रावस्ती की छात्रा बेबी पांडेय तीसरे स्थान पर रहीं।
बालक वर्ग में भी गोंडा के दिव्य प्रकाश तिवारी को पहला, बलरामपुर के राम शुक्ल को दूसरा व बहराइच के अर्जुन रावत को तीसरा स्थान मिला। इस दौरान गोंडा के बीएसए अजय कुमार सिंह, बहराइच के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अमरकांत सिंह, बलरामपुर बीएसए रमेश यादव, श्रावस्ती की बीएसए शाहीन, खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति शुक्ला आदि मौजूद रहीं।
उधर, मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन पुलिस परेड ग्राउंड बेटियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से खिल उठा। प्राथमिक विद्यालय पूरे उदई की छात्राओं ने सरस्वती वंदना का कार्यक्रम कर मौजूद अतिथियों को मंत्र मुग्ध कर दिया। वहीं, झंझरी शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हारीपुर की छात्राओं ने अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बच्चों की प्रस्तुतियों को अफसरों ने खूब सराहा।