फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Girlfriend had murdered and thrown the dead body in a sack

Gonda News: प्रेमिका ने हत्या कर बोरे में भर फेंका था शव

Wed, 21 Aug 2024 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 21 Aug 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend had murdered and thrown the dead body in a sack
गोंडा। युवक की हत्या कर शव बोरे में भरकर तालाब में फेंके जाने की वारदात का इटियाथाेक पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। मामले में मृतक की प्रेमिका को गिरफ्तार किया गया है। उसने दूसरे युवकों से फोन पर बातचीत को लेकर टोका-टोकी से नाराज होकर प्रेमी हत्या करने का जुर्म स्वीकार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक इटियाथोक के पीतगांव करुआपारा स्थित तालाब में शनिवार को मिला शव क्षेत्र के ही कुकरिहा गांव निवासी कलामुद्दीन उर्फ भज्जे का था। शव की पहचान के बाद पुलिस ने पड़ताल कर कुकरिहा गांव की शरीफुननिशा को सोमवार को कब्रिस्तान मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। शरीफुननिशा ने दुपट्टे से गला कसकर कलामुद्दीन की हत्या की थी। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा व मृतक का मोबाइल बरामद हुआ है।
विज्ञापन

एएसपी मनोज कुमार रावत ने बताया कि कलामुद्दीन उर्फ भज्जे के आरोपी महिला से पिछले एक साल से संबंध थे। घर पर आना-जाना भी था। कमालुद्दीन ने शरीफुननिशा को घरेलू सामान खरीदकर दिया था। वह उसे पैसे भी देता था। शरीफुननिशा अन्य युवकों से भी फोन पर बात करती थी। इसी बात को लेकर कलामुद्दीन का उससे झगड़ा चल रहा था। वह शरीफुननिशा को दी गई रकम वापस मांगने लगा। इसी विवाद को लेकर 15 अगस्त की रात्रि लगभग नौ बजे कलामुद्दीन अचानक शरीफुननिशा के घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। काफी देर तक विवाद चलता रहा। फिर शरीफुननिशा ने उसे घर के भीतर बुला लिया। घर के सभी बच्चे सो चुके थे। शरीफुननिशा ने कलामुद्दीन को विश्वास में लेकर मजाक-मजाक में उसी के गमछे से दोनों हाथ पीछे करके बांध दिए। फिर अपने दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि हत्या करने के बाद शरीफुननिशा ने कलामुद्दीन की ही लुंगी से उसे पोटली की तरह लपेट दिया। फिर खाद के बोरे में शव भर दिया। बोरे का मुंह सिल दिया। इसके बाद बच्चों को जगाकर बोरी को उठाकर सिर पर लदवाया। बच्चों ने पूछा कि इसमें क्या है, तो बच्चों को डांट दिया। इसके बाद शव सिर पर रखकर घर के पास स्थित भगतिनिया तालाब में फेंककर उस पर ईंट-पत्थर रख दिए। दो दिन बाद शव तालाब में उतराता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed