{"_id":"5d9236c48ebc3e93be634429","slug":"girl-dies-of-high-fever-gonda-news-lko4844426141","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बुखार से बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बुखार से बालिका की मौत
विज्ञापन
गोंडा। जिले में मच्छर जनित बुखार का प्रकोप है। मच्छर जनित बुखार से जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में एक दर्जन बच्चे भर्ती हैं। सोमवार को तेज बुखार से पीड़ित बालिका पूजा की मौत हो गई। बालिका की मौत हो जाने से दूसरे मरीज के तीमारदारों में खौफ है।
जिले में इस समय बुखार का प्रकोप है। जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक है। विकास खण्ड कटरा बाजार के थाना क्षेत्र के ग्राम दुबहा बाजार के नेवादा में बुखार का प्रकोप है कई बच्चे बीमार हैं। इस गांव के निवासी राम किशुन ने बताया कि उसकी बेटी पूजा (12) को दो दिन पहले तेज बुखार हुआ था। वह उसे पहले शहर के एक निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सक के न आने पर वह दोपहर में उसे लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में उसका इलाज शुरू हुआ चिकित्सक ने बताया कि उसे बुखार से झटके आ रहे थे। सोमवार को पूजा की इलाज के दौरान मौत हो गई। राम किशुन ने बताया कि गांव में कई और बच्चों को बुखार हो रहा है।
पूजा गांव के स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ रही थी। इस समय मच्छर के प्रकोप से बच्चे अधिक बीमार पड़ रहे हैं। इस बारे में जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. अरूण लाल ने बताया कि तेज बुखार से झटके आने से बालिका की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वार्ड में भर्ती बच्चों का पर्याप्त इलाज हो रहा है। बुखार आने के बाद बच्चों की जांच समय पर चिकित्सालय में कराना चाहिए देर हो जाने पर बुखार का प्रकोप प्रभावी हो जाता है।