फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Girl dies in collision with cash van

कैश वैन की टक्कर से युवती की मौत

Thu, 04 Feb 2021 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Girl dies in collision with cash van
सकनवा (गोंडा)। गौराचौकी-हथियागढ़ मार्ग पर दौलतपुर माफी प्राथमिक विद्यालय के समीप गुरुवार की सुबह कैश वैन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक समेत उसकी मां व बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को सीएचसी बभनजोत ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। वहीं मां-बेटे का इलाज किया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष छपिया संजय सिंह तोमर ने बताया कि हथियागढ गांव निवासी मोहम्मद रिजवान गुरुवार की सुबह अपनी छोटी बहन मारिया बानो (20) व अपनी मां आबिदा पत्नी मोहम्मद फारूख के साथ बाइक से गौराचौकी बाजार से अपने गांव जा रहा था। रास्ते में प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर माफी के पास सामने से आ रही कैश वैन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बभनजोत ले जाया गया। जहां मारिया बानो की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं रिजवान और उसकी मां आबिदा का इलाज कराया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मारिया के भाई रिजवान की तहरीर पर कैशवैन के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed