फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Girl dies in accident, youth injured

Gonda News: हादसे में युवती की मौत, युवक घायल

Sun, 06 Oct 2024 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 06 Oct 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Girl dies in accident, youth injured
गोंडा। खरगूपुर-महराजगंज मार्ग पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक व युवती घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

खरगूपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवतहा निवासी अनीता वर्मा उर्फ मालती रविवार को अपने परिचित अनिल (24) के साथ बाइक से अपने मायके जमुनही हरदोपट्टी से महराजगंज की ओर जा रही थी। वह गांव के बाहर खरगूपुर-महराजगंज मार्ग पर पहुंची ही थी, तभी महराजगंज की ओर से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे अनीता व अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। अधीक्षक डॉ. अजय यादव ने अनीता को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अनिल का दाहिना पैर टूट गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि जयप्रभा ग्राम चौकी प्रभारी शेषनाथ पांडेय ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed