फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Get the city drains cleaned before the rains

Gonda News: बारिश से पहले नगर के नालों की कराएं सफाई

Wed, 13 May 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 13 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Get the city drains cleaned before the rains
कलेक्ट्रेट में मंडलायुक्त को ज्ञापन देने जाते कांग्रेसी। स्रोत: संगठन
गोंडा। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल को आठ सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शहर की प्रमुख समस्याओं को उठाया गया है, जिनमें नाला निर्माण, सफाई और बुनियादी ढांचे में सुधार शामिल है। चेतावनी दी कि यदि 15 दिन में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो जनांदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने महाराजगंज में बरसात से पहले आरसीसी नाला निर्माण कराने, नगर के सभी नालों और ड्रेनेज विभाग के नालों की तत्काल सफाई कराने, महाराजगंज स्थित जर्जर बसुरिया पुलिया के पुनर्निर्माण की भी मांग की गई। गैस सिलिंडर की कालाबाजारी रोकने और दोषी एजेंसियों पर कार्रवाई करने की बात कही गई। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रद्युम्न शुक्ल, सैयद अब्दुल मुजीब, सगीर खान, संतोषी लाल तिवारी, दीप कुमार मिश्र, जाकिर अली, प्रताप नारायण दुबे सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed