फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Get 24 hours patrolling, quality repairs done on the dam

बांध पर 24 घंटे कराएं पेट्रोलिंग, गुणवत्तापूर्ण हो मरम्मत

Fri, 14 Aug 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Get 24 hours patrolling, quality repairs done on the dam
गोंडा। आयुक्त देवीपाटन मंडल एसवीएस रंगाराव ने शुक्रवार को जनपद की तहसील तरबगंज अंतर्गत सकरौर-भिखारीपुर तटबंध और घाघरा नदी की कटान से प्रभावित विशुनपुरवा गांव का निरीक्षण एवं बनाए गए रिंग बांध का निरीक्षण किया। इस दौरान आयुक्त ने बाढ़ प्रभावितों को दी जा रही सहायता व हो रहे मरम्मत कार्यों के बारे में गहन पूछताछ की। उन्होंने मरम्मत कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा कराए जा रहे मरम्मत कार्यों के बारे में आयुक्त को विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। इस अवसर पर आयुक्त ने ग्रामवासियों से वार्ता करके उनकी समस्याओं व प्राप्त हो रही सहायता के बारे में उनसे विस्तृत जानकारी ली। स्थलीय निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड बीएन शुक्ला ने आयुक्त को अवगत कराया कि तटबंध के कटान स्थल के दोनों तरफ मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। बोल्डर आदि डालकर तटबंध की सुरक्षा व कटान की तीव्रता को रोकने की दिशा में कार्य कराया जा रहा है। तटबंध पर 24 घंटे शिफ्टवार ड्यूटी लगाकर पेट्रोलिंग का कार्य कराया जा रहा है। गांव की सुरक्षा के लिए बनाए गए रिंग बांध पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा इसके निर्माण से संबंधित मुआवजा लोगों को दे दिया गया है।
विज्ञापन

आयुक्त ने रिंग बांध का भी निरीक्षण किया तथा मरम्मत कार्य में लगाए गए श्रमिकों के संबंध में पूछताछ की। जिस पर उन्हें अवगत कराया गया कि 24 श्रमिक बाहर के हैं तथा शेष श्रमिक गांव के ही हैं, जो मरम्मत कार्य कर रहे हैं। आयुक्त ने प्रवासी मजदूरों तथा अकुशल श्रमिकों को भी आवश्यकतानुसार कार्य पर लगाने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामवासियों से पूछताछ के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि राहत कार्य ठीक प्रकार से कराया गया है। गांव में एक मवेशी की मृत्यु हुई थी जिसका पोस्टमार्टम कराकर संबंधित को मुुआवजा दे दिया गया है। एसडीएम तरबगंज राजेश कुमार ने आयुक्त को बताया कि गांव में ओआरएएस घोल के पैकेट व क्लोरीन की गोलियां वितरित करा दी गई हैं तथा टीकाकरण व राशन वितरण का कार्य भी कराया गया है। नावें लगाकर दोनों तरफ के बाढ़ प्रभावित लोगों तक राशन पहुंचाया गया है तथा 225 नए राशन कार्ड भी बनाए गए है। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी 20 अगस्त से 24 अगस्त तक जिम्मेदार अधिकारी की मौजूदगी में शासन के निर्देशानुसार राशन वितरित कराया जायेगा।
ड्रोन से कराई जाए निगरानी
आयुक्त ने एक्सईएन को निर्देश दिए कि कटान क्षेत्र में हो रहे मरम्मत कार्यों की ड्रोन से निगरानी कराए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार कराया जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सोेलर एनर्जी से संचालित सीसीटीवी कैमरों को व्यवस्थित कर दिया जाय ताकि धूप न होने की समस्या के कारण संचालन की दिक्कत को दूर किया जा सके और कैमरे एक्टिवेट रहकर कार्य कर सकें।

आठ परिवार के 74 लोग बाढ़ से हुए प्रभावित
उपजिलाधिकारी तरबगंज ने आयुक्त को अवगत कराया कि कटान के कारण बाढ़ प्रभावित मजरा विशनपुरवा के 08 परिवारों के 74 लोग प्रभावित हुए हैं जिन्हें हर सम्भव मदद मुहैया कराई जा रही है। इसी प्रकार ग्राम केवटाही में 40 परिवार प्रभावित हुए हैं जिन्हें राशन, दवा, चारा तिरपाल सहित अन्य जरूरी वस्तुएं उपलब्ध कराई गई हैं। एक्सईएन ने बताया कि बंधे की सुरक्षा के दृष्टिगत बोल्डर आदि की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है ताकि आकस्मिक स्थिति में उनका उपयोग हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed