फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Generated two IDs of one work and debited Rs 51 lakh

मनरेगा में एक काम की दो आईडी जनरेट कर निकाल लिए 51 लाख रूपए

Sat, 07 Sep 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Generated two IDs of one work and debited Rs 51 lakh
गोंडा। प्रदेश के अपर आयुक्त मनरेगा योगेश कुमार ने मनरेगा में हुई अनियमितताओं की जांच के लिए शनिवार को गोंडा पहुंचे। अपर आयुक्त ने योजना के तहत सबसे ज्यादा धन खर्च कर सुर्खियों में आने वाले जनपद के ब्लॉक कटरा बाजार में मनरेगा में हुई अनियतिताओं की जांच की। जांच में सभी जगहों पर भारी अनियमितता पकड़ी। जांच में एक ही काम की दो आईडी जनरेट करके 51 लाख रुपये निकाल लेने का मामले का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि मनरेगा योजना में प्रदेश में सबसे ज्यादा धन खर्च करने वाले कटरा बाजार ब्लॉक में इस योजना के तहत कराए गए कार्यों की शासन स्तर से जांच शुरू हो गई है। अपर आयुक्त मनरेगा उत्तर प्रदेश योगेश कुमार शनिवार को तड़के ही ब्लॉक कटरा बाजार पहुंच गए। वहां पर उन्होंने सीडीओ आशीष कुमार एवं अन्य अधिकारियों के साथ पहले बैठक की। उसके बाद वे सर्वाधिक धन खर्च करने वाली ग्राम पंचायतों का लेखा-जोखा लेकर उन ग्राम पंचायतों में पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने ग्राम पंचायत गोड़वा में बने गो आश्रय केंद्र का निरीक्षण किया तो वहां की दशा देखकर वे अचंभित रह गए।
विज्ञापन

वहां पर कराए कार्यों का ब्यौरा चेक किया गया तो पता चला कि एक ही प्रकार के कार्य की दस आईडी जनरेट करके करोड़ों रुपये का भुगतान कर दिया गया है, जबकि मौके पर व्यय धनराशि के सापेक्ष कार्य व उसकी गुणवत्ता बिल्कुल ही घटिया पाई गई। गो आश्रय केंद्र गोड़वा में पांच-पांच तालाब मनरेगा से खुदवाए गए और एक-एक तालाब पर कई हजार मानव दिवस दिखा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवंशों के रहनेे के लिए लगाई गई टिनशेड की मोटाई मानक से कम पाई गई। निरीक्षण के दौरान यह भी पकड़ में आया कि मस्टर रोल में दौ सौ मजूदरों को शनिवार को काम पर दिखाया गया है। मगर मौके पर एक भी मनरेगा काम करते हुए नहीं मिला। इंटरलॉकिंग की गुणवत्ता भी बेहद घटिया पाई गई। अपर आयुक्त ने इंटरलाकिंग ईंट तथा रिटेनिंग वॉल बनाने में इस्तेमाल किए गए मसाले की सैंपलिंग कराकर गुणवत्ता की जांच के लिए नमूने भी रखवाए हैं।
इसके बाद अपर आयुक्त कटरा बाजार ब्लॉक के ग्राम पंचायत भरथा इटहिया पहुंचे। वहां पर भी निरीक्षण में तालाब की खुदाई ट्रैक्टर से कराई गई मिली। धन खर्च का ब्यौरा देखने पर पता चला कि एक ही काम की दो आईडी जनरेट करके 51 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं।

पहली आईडी पर 26 लाख 2 हजार 114 चैदह तथा दूसरी आईडी पर 24 लाख 99 हजार रुपये खर्च किए गए और काम पूरा दिखाते हुए भुगतान कर दिया गया, जबकि काम अधोमानक मिलने के साथ ही किसी भी कार्यस्थल पर परियोजना का नाम, लागत, परियोजना का वर्ष आदि से संबंधित कोई बोर्ड नहीं लगा मिला। अपर आयुक्त ने स्थलीय निरीक्षण में बड़े पैमाने पर मिली गड़बड़ियों पर नाराजगी जताते हुए कड़ी कार्यवाही के संकेत दिए हैं। इस दौरान सीडीओ आशीष कुमार, संयुक्त विकास आयुक्त देवीपाटन मण्डल अनिल कुमार पांडेय, डीसी मनरेगा हरिश्चन्द्र प्रजापति, पीडी सेवाराम चाौधरी, डीडीओ रजत यादव, बीडीओ कटरा बाजार, एपीओ मनरेगा, ज्वाइंट बीडीओ, एडीओ पंचायत, ग्राम पंचायत अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed