फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gang rape of teenager, case on two

Gonda News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो पर केस

Wed, 05 Jul 2023 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 05 Jul 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Gang rape of teenager, case on two
गोंडा। कौड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ पड़ोस के गांव के दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के भाई के पूछने पर आरोपियों ने अपशब्द कहते हुए उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़िता की मां ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

कौड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी मंगलवार शाम अपने खेत व बाग में गई थी। जहां पड़ोस के गांव के दो लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसने घर जाकर अपनी मां को आपबीती बताई। जिस पर उसके भाई ने आरोपियों से इस संबंध में पूछना चाहा तो दोनों ने अपशब्द कहते हुए उसे जान से मार डालने की धमकी दी। जिसकी शिकायत पीड़िता की मां ने पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए दोनों आरोपियों के विरुद्ध पाॅक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed