{"_id":"5d9b6db58ebc3e016756203b","slug":"furore-caused-by-four-deaths-broken-dream-of-yellowing-daughter-s-hand-gonda-news-lko4856513113","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार मौतों से मचा कोहराम, बेटी के हाथ पीले करने का टूटा सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार मौतों से मचा कोहराम, बेटी के हाथ पीले करने का टूटा सपना
विज्ञापन
गोंडा के रानीपुरवा में भाई,बहन व भान्जी की दुर्घटना मे मौत के बाद मेहनौन विधायक विनयकुमार द्विवे?
- फोटो : GONDA
गोंडा। जानकीनगर के रानीपुरवा के रहने वाले माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं भाजपा विधायक के बहनोई राजेश पांडेय ने बेटी की शादी के सपने संजोए थे। घर में बेटी की शादी की तैयारी चल रही थी। बाबा-दादी समेत परिवार के सभी लोग शादी की तैयारी में मशगूल थे। इसी बीच रविवार की देर रात सड़क हादसे में पत्नी, बेटी व भतीजी समेत चार लोगों की मौत हो गई। जिससे बेटी की शादी का सपना टूट गया। मेहनौन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विनय द्विवेदी समेत दो परिवारों के चार लोगों की मौत से सिविल लाइंस व जानकीनगर के रानीपुरवा में लोगों को तांता लग गया। सोमवार की दोपहर बाद सभी के शव यहां पहुंचे तो दोनों परिवार में कोहराम मच गया। कुछ देर तक शवों को परिवार व रिश्तेदारों को दिखाने के बाद आयोध्या के सरयू तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
शहर से सटे जानकीनगर के रानीपुरवा के रहने वाले राजेश छात्र राजनीति के बाद शिक्षक हो गये। छात्र राजनीति से उनका लोगों के बीच जुड़ाव रहा। मौजूदा समय वह माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष हैं। राजेश के परिवार में पिता कृष्ण कुमार पांडेय, माता, पत्नी सुनीता, बेटी आकृति उर्फ साक्षी के साथ ही बेटा हर्ष, भाई सर्वेश पांडेय, सर्वेश की बेटी अंशिका उर्फ निष्ठा, सर्वेश का बेटा यश, राजेश के सबसे छोटे भाई अमरेश पांडेय उनकी पत्नी व बच्चे समेत भरा पूरा परिवार था। राजेश पांडेय के पिता कृष्ण कुमार पांडेय बताते हैं कि उन्होंने पौत्री आकृति की इलाहाबाद में शादी तय की थी। 24 नवंबर को उसका तिलक समारोह होना था। इसके बाद 30 नवंबर को शादी तय थी। परिवार में शादी की तैयारी चल रही थी। जेवर आदि लेने उनकी बहू सुनीता, बेटी आकृति, भतीजी अंशिका, भाई बृजेश व बृजेश का साथी चंद्रकमल दिल्ली गए थे। यह बताते हुए राजेश के पिता कृष्ण कुमार का गला भर आया। उन्हें क्या मालूम था कि जो लोग हंसी-खुशी खरीददारी करने गये हैं उनके मौत की खबर आएगी।
निष्ठा को एक दिन पहले ही बुला लाई मौत
माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेश पांडेय के मझले भाई और अंशिका उर्फ निष्ठा के पिता सर्वेश पांडेय उर्फ सोनू ने बिलखते हुए बताया कि उनकी बेटी अंशिका दिल्ली के आत्माराम रामसरन महाविद्यालय से बीकॉम कर रही थी। उन्होंने बेटी अंशिका का दिल्ली से गोंडा के लिए 07 अक्तूबर को ट्रेन से आरक्षण कराया था। मगर दिल्ली जाने की बात तय हो गई तो वापसी में सभी साथ लौट रहे थे। अंशिका भी आरक्षण निरस्त करा कर उनके साथ ही आ रही थी।
विज्ञापन
दोनों परिवारों में मचा कोहराम
विधायक विनय द्विवेदी के चचेरे भाई बृजेश द्विवेदी के आठ साल की बेटी विकी व चार साल का बेटा नींव हैं। बेटे नींव को यह भी नहीं मालूम की पिता की मौत हो चुकी है। पत्नी रिंकी पति की मौत से बेसुध हैं। परिवार के लोग उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं। रह रहकर रिंकी की चीत्कार परिवार व रिश्तेदारों को रुला रही है। उधर राजेश पांडेय के परिवार में भी कोहराम मचा है। राजेश की मां, भाई, पिता व परिवार के अन्य सदस्य तीन लोगों की मौत का गम सहन नहीं कर पा रहा हैं।