फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Funke fire 23 houses

आग लगने से 23 मकान फुंके

Sun, 17 Apr 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Sun, 17 Apr 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
Funke fire 23 houses
जले घर - फोटो : अमर उजाला
हरैया सतघरवा  थाना क्षेत्र के देवपुरा गांव के मजरा करगौलिया में बीती रात चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से 23 मकान जल गए। आग से घरों में रखे आठ हजार रुपये व अन्य सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


देवपुरा गांव के प्रधान पीतांबर गिरि ने बताया कि रामबक्श के घर शनिवार की रात खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और इसकी चपेट में आकर राम बक्श के साथ-साथ नीबर, राम सेवक, रामानंद, तुलसीराम, कामता प्रसाद, लोकनाथ, वीपत राम, अशरफी लाल, छोटका, राम जागे, कल्लू, शोभाराम, दुर्गा प्रसाद, नंदराम यादव, शेषराम, राम समुझ, तिलकराम, राजेश, विजय कुमार व बालकराम सहित 23 लोगों के घर जल गए।
विज्ञापन


आग में रामबक्श के बेटे दिनेश कुमार की शादी के लिए आया टेंट आदि का सारा सामान भी जल गया। घटना में पीड़ितों की दो साइकिलें, आठ हजार रुपये, चारा मशीन तथा जेवर आदि भी जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से करीब 50 लाख रुपये की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। हल्का लेखपाल सरदार बहादुर सिंह ने क्षति आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed