{"_id":"64aee7381b60592eac0d2e63","slug":"friend-had-killed-vikram-gonda-news-c-100-1-slko1026-764-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दोस्त ने किया था विक्रम का कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दोस्त ने किया था विक्रम का कत्ल
Wed, 12 Jul 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 12 Jul 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। तरबगंज थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव के रहने वाले विक्रम की हत्या उसके ही साथी ने पत्थर से सिर पर वार करके की थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ये खुलासा किया। आरोपी ने पुलिस के सामने जुर्म स्वीकार किया है।
गौरतलब है कि पुरैनी गांव निवासी विक्रम सिंह की उसके साथी अशोक ने बहाने से घर से ले जाकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने चंदसुहा गांव के पास सड़क किनारे गड्ढे में शव फेंक दिया था। मंगलवार सुबह विक्रम के पिता देवेंद्र सिंह ने अशोक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
तरबगंज इंस्पेक्टर सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि अशोक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में अशोक ने बताया कि वह सरावां गांव में रिश्तेदारी में जाने के लिए विक्रम को घर से बुलाकर ले गया था। रास्ते में उसका विक्रम से झगड़ा हो गया था। इस पर उसने सड़क किनारे पड़े पत्थर से विक्रम के सिर पर हमला करके हत्या कर दी। फिर सरावां गांव में रिश्तेदार के यहां विक्रम की बाइक खड़ी करके भाग गया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि अशोक के रिश्तेदार के घर से विक्रम की बाइक बरामद कर ली है। विक्रम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी एंटी माॅर्टम इंजरी आई है। आरोपी अशोक को रिमांड मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।