फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Four thousand candidates contested for 788 posts

788 पद के लिए चार हजार अभ्यर्थियों ने कराई काउंसलिंग

Mon, 20 Mar 2017 11:30 PM IST
amarujala
amarujala Updated Mon, 20 Mar 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
 जिले के परिषदीय स्कूलों में 788 शिक्षक पदों के लिए कराई जा रही काउंसलिंग में तीसरे और अंतिम दिन सोमवार को अभ्यर्थियों की भीड़ छंट गई। अंतिम दिन करीब तीन सौ अभ्यर्थियों ने अपने अभिलेख जमा कराए। अफसरों के मुताबिक तीन दिनों में करीब चार हजार अभ्यर्थियों ने शिक्षक भर्ती के लिए काउंसलिंग कराई है।      
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में 12460 शिक्षक भर्ती के लिए जिले को 788 शिक्षक पदों का आवंटन किया गया है। जिले में सर्वाधिक पद होने के कारण करीब 62 सौ अभ्यर्थियों ने आनलाइन आवेदन किया था। शनिवार से इन अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराई जा रही थी।
विज्ञापन


काउंसलिंग के लिए कुल 14 काउंटर बनाए गए थे और इन कांउटरों पर खंड शिक्षा अधिकारियों समेत शिक्षकों को लगाया गया था। अव्यवस्था के बीच कराई गई इस काउंसलिंग में दो दिनों तक अभ्यर्थियों खासकर महिलाओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। अभ्यर्थी सारा दिन कतारों में जूझते रहे और उन्हे पानी के लिए भी तरसना पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काउंसलिंग के पहले दिन तो पुलिस को लाठी फटकार कर भीड़ का नियंत्रित करना पड़ा था लेकिन दो दिनों तक जूझने के बाद सोमवार को काफी कम संख्या में अभ्यर्थी काउंसलिग के लिए पहुंचे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि इस तीन दिवसीय काउंसलिंग में सोमवार तक करीब चार हजार अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लिया और अपने मूल अभिलेख जमा किए।


काउंसलिंग के दौरान बीईओ अविनाश दीक्षित, रामराज, ममता सिंह, शिवकुमार, समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक राजेश सिंह, शिक्षक शरद सिंह, मनोज पांडेय, अवधेश त्रिपाठी समेत अन्य शिक्षक व कर्मचारी अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराने में जुटे रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed