{"_id":"5fbfc3918ebc3e9b75441910","slug":"four-people-killed-five-injured-in-accidents-gonda-news-lko5518800169","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में चार लोगों की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में चार लोगों की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
गोंडा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए।
नवाबगंज थाना क्षेत्र में हुईं दो दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हैं। एक घायल व्यक्ति को फैजाबाद से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। बुधवार रात लगभग 11 बजे नवाबगंज-तरबगंज मार्ग पर पिपरी गांव के समाने बाइक सवार सोनू यादव (35) पुत्र छेदीलाल यादव निवासी सिंगहा चंदा थाना तरबगंज की ट्रक की ठोकर से मौत हो गई। दुर्घटना के बाद भागते वक्त ट्रक बिजली के खंभे से टकराकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया।
दूसरी दुर्घटना नवाबगंज- मनकापुर मार्ग पर हरवंश गांव के पास अचानक छुट्टा सांड़ सामने आ जाने के कारण कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे कार सवार अभय मिश्र (25) पुत्र उमेश चंद्र निवासी ग्राम अचलपुर चौधरी थाना सहदुल्लानगर बलरामपुर की मौके पर मौत हो गई। कार में सवार अवनीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। अवनीश को डॉक्टरों ने फैजाबाद से लखनऊ रेफर कर दिया है।
कार के एयरबैग खुलने के कारण चालक शुभम व कुणाल को मामूली चोट आई है। इन दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मृतक अभय के चाचा जयप्रकाश मिश्र ने बताया कि उनके घर में तिलक का कार्यक्रम था। इसके लिए कपड़े व अन्य सामान खरीदने परिवार के लोग अयोध्या गए थे। वहीं से लौटते वक्त हादसा हो गया। थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
थाना इटियाथोक क्षेत्र में गोंडा-बहराइच मार्ग पर ठढ़वरिया गांव के पास ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। थाने के उपनिरीक्षक राम अवध ने बताया कि थाना क्षेत्र के जगदीशपुर वृंदावन गांव के मोहनलाल मिश्र (65) अपने घर से चाय पीने होटल पर गए थे। लौटते समय बहराइच की तरफ से आ रहे ट्रक की टक्कर से मोहनलाल की मौके पर ही मौत हो गई।
उपनिरीक्षक ने बताया कि ड्राइवर मौके पर ट्रक छोड़कर भाग गया है। ट्रक सीज कर दिया गया है। चौथी दुर्घटना मनकापुर क्षेत्र में हुई। कोतवाली क्षेत्र के नगराडिहवा गांव निवासी समाजसेवी व किसान अटल बिहारी पांडेय अपने बीमार पिता राम लौटन पांडेय का लखनऊ के एक निजी अस्पताल से इलाज कराकर बुधवार देर रात कार से घर लौट रहे थे।
इसी बीच मनकापुर-झिलाही मार्ग पर भिटौरा गांव के हिंदू पुरवा के पास कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरकर पलट गई। हादसे में कार चला रहे अटल बिहारी पांडेय (45), उनके पिता राम लौटन पांडेय (70), भतीजा सत्यम पांडेय (14) व मनकापुर कस्बा निवासी दयाराम कसेर (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों व पुलिस की मदद से कार के शीशे तोड़कर सभी घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया गया।
जहां चिकित्सकों ने अटल बिहारी पांडेय को मृत घोषित कर दिया और अन्य तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। देखते ही देखते क्षेत्र के लोगों का सीएचसी में तांता लग गया। कोतवाल केके राणा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गनीमत रही कि समय से सूचना मिलने से ग्रामीणों की मदद से अन्य घायलों की जान बचाई जा सकी।