फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Four lakh rupees to be blamed for marrying Divyang

दिव्यांग की शादी का झांसा देकर ठगे चार लाख रुपए

Sat, 20 Jul 2019 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Four lakh rupees to be blamed for marrying Divyang
गोंडा। माधवपुर गांव के रहने वाले एक दिव्यांग की शादी कराने का झांसा देकर एक व्यिक्त ने उससे 3 लाख 75 हजार ठग लिए। ठगी का पता उसे तब चला जब उसकी शादी भी नहीं कराई और रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी मिली। मामले में दिव्यांग ने थाना धानेपुर में आरोपी के खिलाफ जालसाजी व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना धानेपुर क्षेत्र के माधवगंज के मजरे सरजू पुरवा निवासी दिव्यांग रामजन्म ने थाना धानेपुर में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि बंदरमरवा गांव के रहने वाले बद्री प्रसाद उर्फ मुन्ना व बसंत कुमार से उसकी जान-पहचान है। आरोप लगाया कि दोनों ने उसे बताया कि उनकी जानने वाली एक युवती है। जिससे वह उसकी शादी करा देंगे। दोनों ने शादी कराने के लिए उससे 3 लाख 75 हजार रुपये की मांग की। दिव्यांग रामजन्म के मुताबिक उसने दोनों को मांगी गई रकम दे दी। मगर कुछ माह बाद जब दोनों ने उसकी शादी नहीं कराई तो वह रुपये मांगने उनके घर पहुंचा।
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। तब उसको ठगी की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष धानेपुर रतन कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जालसाजी व धमकी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed