फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Forgers sold government pond land, case filed

जालसाजों ने बेच दी सरकारी तालाब की जमीन, केस दर्ज

Tue, 29 Sep 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Forgers sold government pond land, case filed
मनकापुर (गोंडा)। मिर्जापुर रामनाथ गांव में दो लोगों ने धोखाधड़ी करके सरकारी तालाब की जमीन एक महिला को बेच दी। मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बलरामपुर थाना सदुल्लानगर क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के मजरे मंतक पुरवा निवासी मोहन मिश्र की पत्नी संगीता मिश्रा ने मंगलवार को कोतवाली मनकापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि उमेश कुमार श्रीवास्तव निवासी ग्राम पंडितपुर के नाम मिर्जापुर रामनाथ गांव में गाटा संख्या 379 में छह बिस्वा जमीन खतौनी में दर्ज है। उमेश को चार लाख कैश व छह लाख 50 हजार रुपये का चेक देकर 29 फरवरी 2020 को उक्त जमीन का बैनामा अपने नाम कराया था।
विज्ञापन

संगीता जब उस जमीन पर कब्जा लेने पहुंचीं तो लेखपाल व कानूनगो ने इसे सरकारी तालाब की भूमि बताया। पड़ताल में पता चला कि उमेश ने सुरेंद्र मिश्र निवासी मिर्जापुर रामनाथ के साथ सांठगांठ कर कूटरचित दस्तावेज बनवाकर सरकारी तालाब की इस भूमि का बैनामा किया था। पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल मनीष जाट ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed