फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Forensic investigation confirms theft of ENA

Gonda News: फॉरेंसिक जांच में ईएनए की चोरी की हुई पुष्टि

Mon, 09 Dec 2024 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 09 Dec 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Forensic investigation confirms theft of ENA
नवाबगंज (गोंडा)। नवाबगंज स्थित स्टार ब्रूकेम लिमिटेड डिस्टलरी के टैंक से 27,000 लीटर ग्रेन ईएनए के लीकेज होने के बाद सहायक आबकारी आयुक्त रामप्रीत चौहान ने प्रबंधतंत्र तथा अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार को विधि विज्ञान प्रयोगशाला के निदेशक ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। टीम ने गोदाम के टैंक का लीकेज देखा।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि टैंक में पानी भरवाने के बाद जिस तेजी से टैंक लीक कर रहा था उससे मिल के कर्मचारियों को ग्रेन ईएनए लीकेज के बारे में जानकारी कैसे नहीं हुई। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने टैंक की जांच-पड़ताल की। जिसमें पाया गया कि टैंक के जिस स्थान से ईएनए लीकेज हुआ है, उसके साथ छेड़छाड़ की गई है। टीम ने जांच में पाया कि टैंक से ग्रेन ईएनए का पहले इस्तेमाल कर लिया गया था। उसके बाद टैंक के वाॅल्व को कटर मशीन से काटकर लीकेज बनाया गया है। मध्य प्रदेश के छतरपुर से चली 58,000 लीटर ग्रेन ईएनए का कोई अभिलेख मिल में नहीं पाया गया। जिससे यह प्रतीत होता है कि 58,000 लीटर ग्रेन ईएनए मिल तक पहुंचा ही नहीं। टीम ने मिल कर्मचारियों से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed