{"_id":"66a67ba2ac20bace7207bf96","slug":"five-trains-including-chandigarh-dibrugarh-express-canceled-gonda-news-c-100-1-gon1002-121039-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें निरस्त
Sun, 28 Jul 2024 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 28 Jul 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। उत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन के शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन व उसके यार्ड की रिमॉडलिंग व नाॅन इंटरलॉकिंग के कार्य के चलते 17 ट्रेनें निरस्त की गई हैं। इनमें गोंडा से गुजरने वाली पांच ट्रेनें शामिल हैं, इससे देवीपाटन मंडल के यात्रियों को झटका लगा है। निरस्त होने वाली ट्रेनों में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस भी शामिल है। यही ट्रेन बीते 18 जुलाई को मोतीगंज में पिकौरा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। फिलहाल ट्रेनों को चार अगस्त तक ही निरस्त किया गया है।
पांच महत्वपूर्ण ट्रेनों को निरस्त करने के साथ ही छह से अधिक ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। इनमें गोंडा से गुजरने वाली पांच ट्रेन शामिल हैं। इस तरह चार अगस्त तक ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इस समय रेल महकमा स्टेशनों और ट्रैकों के विकास के कई कार्य कर रहा है। रेलवे ट्रैकों को इंटरकनेक्ट किया जा रहा है। इसी के चलते लखनऊ डिवीजन के शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर हो रहे कार्य के लिए 27 जुलाई से चार अगस्त तक 17 ट्रेनों को निरस्त किया गया है। इनमें गोंडा से होकर गुजरने वाली दरभंगा से जालंधर सिटी, अंत्योदय एक्सप्रेस, अवध आसाम एक्सप्रेस, चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस को चार अगस्त और जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस को दो अगस्त तक निरस्त किया गया है।
वहीं, गरीब रथ एक्सप्रेस तीन से छह अगस्त और अमरनाथ एक्सप्रेस तीन व चार अगस्त को नहीं चलेगी। जिन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है, उनमें गोंडा से होकर चलने वाली सहरसा अमृतसर व जनसाधारण एक्सप्रेस दो अगस्त तक, सहरसा से अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस 31 जुलाई तक, सहरसा से अमृतसर एक्सप्रेस पांच अगस्त तक और दरभंगा से अमृतसर जननायक एक्सप्रेस का चार अगस्त तक मार्ग परिवर्तित किया गया है।
विज्ञापन
रेलवे प्रशासन ने सावन माह में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मध्य नगर हावड़ा से लालकुआं वाया गोंडा होकर एक से 30 अगस्त के बीच ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (05059/05060) संचालित करेगा। लखनऊ डिवीजन के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता के अनुसार यह ट्रेन लालकुआं से दोपहर 01:35 बजे चलकर दूसरे दिन देर रात को 11:35 बजे गोंडा पहुंचेगी। फिर यह ट्रेन दूसरे दिन रात 09:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन हावड़ा से 11:30 बजे चलकर तीसरे दिन देर रात्रि 12:55 बजे गोंडा पहुंचेगी। यहां से चलकर दोपहर 01:55 बजे लालकुआं पहुंचेगी। इस ट्रेन से यात्रियों को मैलानी, लखीमपुर, सीतापुर व काठगोदाम तक का सफर करने की सुविधा मिलेगी।