फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Five people's houses burnt, two cattle died

Gonda News: पांच लोगों के घर जले, दो मवेशियों की मौत

Sun, 27 Apr 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 27 Apr 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Five people's houses burnt, two cattle died
धानेपुर क्षेत्र के खौदी गांव में लगी आग बुझाने में जुटे लोग। -संवाद
मुजेहना (गोंडा)। धानेपुर थाना क्षेत्र के खौदी गांव में शनिवार दोपहर अचानक आग लगने से पांच लोगों के घर जल गए। अग्निकांड में कन्नू शर्मा की गाय और बछिया की झुलसने से मौत हो गई। राघवराम मौर्य का जनरेटर, टेबल, कुर्सी व टेंट का सामान जल गया। राजकुमार मौर्य व प्रीतम सिंह की बाइक जल गई। पारसनाथ की गृहस्थी का सामान भी जल गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ओमप्रकाश पांडेय ने बताया कि अचानक आग लगने से गांव में अफरातफरी मच गई। फायर कंट्रोल रूम में सूचना दी गई, लेकिन गांव का रास्ता संकरा होने की वजह से दमकल वाहन घटनास्थल तक नहीं पहुंच सका। ग्रामीणों ने मिलकर पंपिंग सेट, नल आदि से पानी लाकर कड़ी मशक्कत से आग बुझाई। लेखपाल अभय यादव ने आग से प्रभावित परिवारों की जानकारी जुटाई। उन्होंने कहा, क्षति का आकलन कर तहसील प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

आग से गृहस्थी राख, भैंस झुलसी
मसकनवा (गोंडा)। छपिया के घनश्यामपुर ग्रांट गांव में शुक्रवार रात अज्ञात कारणों आग लगने से गांव के ननकऊ प्रसाद वर्मा का छप्पर जल गया। छप्पर में बंधी भैंस भी झुलस गई। ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक छप्पर में रखा सारा सामान जल गया। लेखपाल राजकुमार ने बताया कि क्षति का आकलन कर पीड़ित को सहायता दिलाई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed