{"_id":"680e72096697be736d031272","slug":"five-people-and-four-cattle-were-bitten-by-a-dog-gonda-news-c-100-1-gon1001-136666-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पांच लोगों व चार मवेशियों को कुत्ते ने काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पांच लोगों व चार मवेशियों को कुत्ते ने काटा
Sun, 27 Apr 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। शहर से सटे मिश्रौलिया कानूनगो में एक कुत्ते ने गांव के पांच लोगों व चार मवेशियों को काटकर घायल कर दिया। चारों लोग रविवार को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में इलाज कराने पहुंचे। इन्हें टिटनेस का इंजेक्शन लगाकर, एआरवी के लिए सोमवार को बुलाया गया।
मिश्रौलिया निवासी विंदेश्वरी ने बताया कि गांव में इन दिनों एक कुत्ते का आतंक है। रविवार को उसने विकास, काजल, सत्यम, अपूर्व व एक अन्य को काटकर घायल कर लिया। चार मवेशियों को भी काटा। ग्रामीणों ने कुत्ते को गांव से खदेड़ दिया। रविवार को गांव के पांच लोग एकसाथ एआरवी लगवाने के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचे। ईएमओ डॉ. खालिद बिलाल ने विकास, काजल, सत्यम, अपूर्व व एक अन्य को टिटनेस का इंजेक्शन लगाने का निर्देश दिया। ईएमओ ने बताया कि सभी को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए सोमवार सुबह बुलाया है। (संवाद)