फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Five month old complaint settled after commissioner's warning

Gonda News: आयुक्त की चेतावनी के बाद पांच महीने पुरानी शिकायत का निपटारा

Thu, 12 Dec 2024 11:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:40 AM IST
विज्ञापन
Five month old complaint settled after commissioner's warning
गोंडा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की एक बस से जुड़ी पांच महीने पुरानी शिकायत का निस्तारण आयुक्त की चेतावनी के बाद बुधवार को हो सका। आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने राेडवेज के चालक-परिचालकों से जुड़ी एक शिकायत का निस्तारण न होने पर नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन

आईजीआरएस पोर्टल पर देवेंद्र कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 1 जुलाई 2024 को कैसरबाग डिपो की रोडवेज बस से करनैलगंज आ रहे थे। परिचालक ने शासनादेश का हवाला देकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और चिलचिलाती धूप में करनैलगंज-गोंडा मार्ग पर निर्धारित स्थान से पहले ही उतार दिया। इस मामले का निस्तारण न होने पर जिलाधिकारी को आयुक्त ने कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने शिकायतकर्ता, आरोपित परिचालक और परिवहन निगम के अधिकारियों को तलब किया। सभी ने अपनी बात रखी, अंत में परिचालक ने गलती स्वीकार कर भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न करने का लिखित आश्वासन दिया। इसके साथ ही शिकायतकर्ता ने भी सहमति जताई। जिलाधिकारी ने मामले का निस्तारण कर आयुक्त को रिपोर्ट भेजी। आयुक्त ने कहा कि मामलों को कोई भी विभाग लंबित न रखें, समय से और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed