{"_id":"671fd013fa86b9480304feed","slug":"five-day-festival-of-lights-begins-from-dhanteras-gonda-news-c-100-1-gon1002-126326-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: धनतेरस से पांच दिवसीय दीप पर्व की शृंखला का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: धनतेरस से पांच दिवसीय दीप पर्व की शृंखला का शुभारंभ
Mon, 28 Oct 2024 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 28 Oct 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। दीपोत्सव की पांच दिवसीय पर्व शृंखला मंगलवार को धनतेरस से शुरू होगी। हनुमान जयंती, दीपावली, अन्नकूट, यमघट व भैया दूज पर्व की धूम रहेगी। दीप पर्व पर चर्चा करते हुए वैदिक विद्वान परसियारानी के चंद्रभूषण शास्त्री व आचार्य धर्मवीर ने बताया कि धनतेरस पर्व मंगलवार को है। इसी दिन भौम प्रदोष भी है। प्रदोष काल में भगवान धन्वंतरि व कुबेर की पूजा से परिवार में स्वास्थ्य और अर्थ की अड़चनें दूर होती हैं। इसी क्रम में छोटी दीपावली बुधवार को है, जिसे नरक चतुर्दशी व हनुमान जयंती के नाम से जाना जाता है। यह दीपावली का तैयारी दिवस है, जिसमें घर की टूटी-फूटी व बेकार वस्तुओं को निकालकर जला देना चाहिए और सायंकाल गोधूलि की बेला में पांच या सात दीपक जलाने के साथ हनुमानजी का जन्मोत्सव मनाया जाता है।
दीपावली का मुख्य पर्व बृहस्पतिवार को है। कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर दिन में 03:12 बजे से आरंभ होकर शुक्रवार 01 नवंबर की शाम 05:13 बजे तक रहेगी। सूर्यास्त के समय अथवा रात्रि में अमावस्या न होने के कारण दीपावली 31 अक्तूबर को ही मनाया जाना उपयुक्त होगा। कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाने वाला दीपावली पर्व हिंदुओं की धार्मिक आस्था लोक मान्यता का प्रतीक माना जाता है।