फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Firing in land dispute, nine injured

जमीन विवाद में फायरिंग, नौ घायल

Tue, 29 Oct 2019 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Firing in land dispute, nine injured
परसपुर (गोंडा)। चंदापुर गुरेटी गांव में दीपावली के दिन रविवार की देर शाम जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान हुई फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया। मारपीट में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मामले में दोनों पक्षों की ओर से थाना परसपुर में लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।
थाना परसपुर क्षेत्र के चंदापुर गुरेटी गांव की रहने वाली पूनम सिंह ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 27 अक्तूबर की देर शाम जमीन विवाद को लेकर सरवन सिंह और उसके साथी लाठी-डंडा व तमंचा लेकर आ धमके और उसके पति सुनील सिंह को मारने-पीटने लगे। शोर सुनकर उसके देवर सुशील सिंह, राजेन्द्र सिंह, राजन सिंह, सूरज सिंह, भूपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे तो उन्हें भी मारपीटा।
विज्ञापन

पूनम का आरोप है कि हमलावरों ने उसके पति सुनील सिंह को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां से लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। मारपीट में परिवार के अन्य लोगों को भी चोटे आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूनम सिंह की तहरीर पर सरवन सिंह, भीम सिंह, सुशील सिंह, आंशू, आदेश सिंह, बबलू सिंह, शिवप्रसाद सिंह, विकास सिंह व सुड्डू सिंह के खिलाफ थाने में जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं के रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दूसरे पक्ष के अमित सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश को लेकर राजेंद्र सिंह की पत्नी ननकवा सिंह उसका बेटा आशू सिंह व आदेश सिंह के साथ ही ननकवा सिंह के भाई सरवन सिंह लाठी-डंडा लेकर आ पहुंचे और मारने पीटने लगे। जिसमें सरवन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सरवन सिंह का लखनऊ में इलाज चल रहा है।

अमित सिंह ने थाने में सुनील सिंह, सुशील सिंह, सूरज सिंह, राजन सिंह, भूपेंद्र सिंह व राजेन्द्र सिंह के खिलाफ जानलेवा हमले समेत विभिन्न धारओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक परसपुर रामअवतार सिंह यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बताया कि मामले में अभियुक्त भीम सिंह व आदेश सिंह को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed