{"_id":"2b55cfd5e63cf9f3b1b743ae83532fa2","slug":"fire-in-building-cash-and-jewelery-ash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमारत में लगी आग, नगदी व जेवरात राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमारत में लगी आग, नगदी व जेवरात राख
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर थाना क्षेत्र के लालनगर सिपहिया गांव में गुरुवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन मंजिला इमारत में स्थित दुकानें व आवास जलकर राख हो गए। हादसे में 80 हजार की नगदी, जेवर व बाइकों समेत करीब 50 लाख रुपये की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। आग इतनी भीषण थी कि आसपास के मकानों में भी दरारें आ गई हैं। आग पर काबू पाने के लिए रात भर मशक्कत करनी पड़ी।
शुक्रवार को लालनगर सिपहिया निवासी जयश्याम कसौधन ने बताया कि गुरुवार रात करीब 11 बजे उनके तीन मंजिला मकान के निचले हिस्से में स्थित जनरल स्टोर आदि की दुकानों में आग लग गई।
परिवार के सदस्य मकान की तीसरी मंजिल पर थे। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बिल्डिंग को अपनी आगोश में ले लिया। ग्रामीणों की मदद से सबको सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
जयश्याम के अनुसार आग में 80 हजार की नगदी, जेवर, बाइक व अन्य सामान समेत करीब 50 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
ग्रामीणों व फायर कर्मियों को आग बुझाने के लिए रात भर मशक्कत करनी पड़ी। घर में रखे एलपीजी सिलेंडर भी फट गए। आसपास के मकानों में भी दरारें पड़ गईं हैं।
शुक्रवार को मौके पर पहुंचे तहसीलदार तुलसीपुर विजय कुमार आदि ने क्षति का आकलन किया। स्थानीय लोगों ने 20 हजार चंदा एकत्र कर पीड़ित परिवार की मदद की। तहसीलदार ने बताया कि शीघ्र ही पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दी जाएगी।