फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   FIR will be lodged if found wandering unnecessarily in the hospital

Gonda News: अस्पताल में बेवजह घूमते मिले तो दर्ज होगा मुकदमा

Mon, 26 Jun 2023 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 26 Jun 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
FIR will be lodged if found wandering unnecessarily in the hospital
गोंडा। स्वाशासी मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में बिना कारण ओपीडी व ओटी के पास अनाधिकृत व्यक्तियों को घूमना अब महंगा पड़ेगा। जिलाधिकारी के निर्देश पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। ऐसे लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि अस्पताल परिसर में बाहरी लोग ओपीडी, इमरजेंसी, ओटी व दवा वितरण काउंटर पर जमे रहते हैं। यही लोग डॉक्टरों के इशारे पर मरीजों को बाहर से दवाएं खरीदवाते हैं। ऑपरेशन के लिए वसूली भी इन्हीं लोगों के जरिए होती है।
विज्ञापन

सोमवार को दवा वितरण कक्ष में अनाधिकृत लोगों द्वारा जीवनरक्षक दवाओं के वितरण की शिकायत जिलाधिकारी को मिली थी। जिस पर तत्काल उन्होंने सीएमएस डॉ. आजम हनफी को फोन कर ऐसे व्यक्तियों को बाहर करने का निर्देश दिया था। मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ. कुलदीप पांडेय ने कहा कि बिना किसी काम के परिसर में घूमने वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed