{"_id":"0f7ef621223badae11e1b851c5eab3ff","slug":"fir-will-be-lodged-against-46-polling-workers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"46 मतदान कर्मिकों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
46 मतदान कर्मिकों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रथम चरण के चुनाव में गैसड़ी व पचपेड़वा ब्लॉक के 2614 मतदान कर्मिकों
विज्ञापन
का एक दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को दो पालियों में कराया गया। 2660 मतदान
कार्मिकों के सापेक्ष 46 ने बिना सूचना के प्रशिक्षण में प्रतिभाग नहीं
किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सात अक्तूबर तक ड्यूटी पर उपस्थित न होने पर इन 46 मतदान कार्मिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है। सीडीओ आईएएस अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि गैसड़ी व पचपेड़वा ब्लॉक में प्रथम चक्र क चुनाव के लिए मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण कराया जा रहा है।
गैसड़ी ब्लॉक में जिला खेल युवा कल्याण अधिकारी डीडी सिंह व सहायक अभियंता डीआरडीए पीके सिंह तथा पचपेड़वा ब्लॉक में डीडीओ शिव कुमार सिंह और परियोजना अर्थशास्त्री वीके श्रीवास्तव ने दो पालियों मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया।
गैसड़ी ब्लॉक में तीन पीठासीन, पांच प्रथम, दो द्वितीय व छह तृतीय मतदान अधिकारी प्रशिक्षण में उपस्थित नहीं हुए और छह रिजर्व मतदान कार्मिक भी प्रशिक्षण से गायब रहे।
इसी प्रकार से पचपेड़वा ब्लॉक से छह प्रथम मतदान अधिकारी, पांच-पांच द्वितीय व तृतीय मतदान अधिकारी और आठ रिजर्व मतदान कार्मिक प्रशिक्षण से नदारद रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम प्रीति शुक्ला के निर्देश पर इन मतदान कार्मिकों को सात अक्तूबर तक हरहाल में प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित होने को कहा गया है। प्रशिक्षण स्थल पर न आने वाले मतदान कार्मिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया जाएगा।