फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   FIR registered against a couple who are account holders, following complaints of cyber fraud

Gonda News: साइबर ठगी की शिकायतों पर खाधाधारक दंपती पर एफआईआर

Sat, 17 Oct 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 17 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against a couple who are account holders, following complaints of cyber fraud
परसपुर। देश के विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की छह शिकायतों से जुड़े बैंक खाते के मामले में परसपुर पुलिस ने त्यौरासी निवासी रणवीर सिंह और उनकी पत्नी रजनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को आशंका है कि खाते का इस्तेमाल ठगी की रकम के लेनदेन में किया गया है।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक संदीप वर्मा के अनुसार, गृह मंत्रालय के साइबर अपराध संबंधी डिजिटल इंटेलिजेंस माध्यमों से मिली सूचनाओं की जांच में बंधन बैंक की गोंडा शाखा में संचालित मेसर्स एआरपीएस इंफ्रा एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के खाते और उससे जुड़े मोबाइल नंबर के संबंध में जानकारी मिली। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर इस मोबाइल नंबर से संबंधित छह शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, खाते का इस्तेमाल साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि के लेनदेन के लिए म्यूल खाते के रूप में किए जाने की आशंका है। सीओ आनंद राय ने बताया कि उपनिरीक्षक की तहरीर पर रणवीर सिंह और रजनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed