{"_id":"6ad3beadf04157ec9a0e70b8","slug":"villagers-staged-a-road-blockade-after-going-25-days-without-electricity-gonda-news-c-100-1-gon1003-168203-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 25 दिन से बिजली न मिली तो ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 25 दिन से बिजली न मिली तो ग्रामीणों ने लगाया जाम
Sun, 18 Oct 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
दर्जींकुआं-मनकापुर मार्ग पर सोहांस खास गांव के सामने रोड जाम करने का प्रयास करते ग्रामीण। -संवा
मोतीगंज। सोहांस खास गांव में 25 दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को दुर्जीकुआं-मनकापुर मार्ग जाम कर दिया। इससे काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद विभाग ने आपूर्ति बहाल नहीं की। इससे 140 घरों के लोग इतने लंबे समय से बिजली नहीं आने से परेशान हैं।
विनोद, मनीष और अवधेश आदि ग्रामीणों ने बताया कि आंधी-बारिश के बाद से सोहांस खास गांव में बिजली नहीं आ रही है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित है। जेई समेत अधिकारियों से शिकायत के बाद भी आश्वासन ही मिला। शनिवार सुबह 11 बजे ग्रामीण सड़क पर उतर आए और विभागीय अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग की। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष तेज नारायण गुप्ता और कहोबा चौकी प्रभारी सुधीर यादव ने समझाकर जाम खुलवाया। थानाध्यक्ष के अनुसार, अधिकारियों से बात हुई है। शाम तक आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन मिला है। एसडीओ विकास यादव ने बताया कि टूटे खंभों की मरम्मत में जलभराव और फसलों के कारण दिक्कत आ रही है।
अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार यादव ने बताया कि जिले में लगभग सभी जगह विद्युत आपूर्ति बहाल हो चुकी है। कुछ स्थानों पर जलभराव और फसलों के कारण समस्या है। संबंधित उपकेंद्र से जानकारी लेकर स्थिति स्पष्ट की जा रही है।
विज्ञापन
खंभे-ट्रांसफार्मर बदलवाए, फिर भी बिजली नहीं
मेहनौन उपकेंद्र के मध्यनगर निवासी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि बिजली बहाली के लिए वह तीन दिन से मुख्य अभियंता कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। विभागीय इंतजाम न होने पर उन्होंने निजी खर्च से खंभे लगवाए और 25 केवी का ट्रांसफार्मर बदलवाने में 15 हजार रुपये खर्च किए। इसके बावजूद करीब 300 मीटर केबल नहीं लग सका। अवर अभियंता अवनीश पांडेय ने केबल उपलब्ध न होने और करीब 10 खंभे टूटने की बात कही। उन्होंने लापरवाही के आरोपों से इन्कार करते हुए कहा कि जलभराव व फसलों के कारण आपूर्ति बहाली में दिक्कत है।