{"_id":"6ad3bd3a2e9edc0fae0e84c2","slug":"10-people-injured-after-being-hit-by-a-car-gonda-news-c-100-1-slko1026-168239-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कार की टक्कर से 10 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कार की टक्कर से 10 लोग घायल
Sat, 17 Oct 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। लच्छनपुरवा के पास शनिवार देर शाम अनियंत्रित कार एक साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए ई रिक्शा से टकरा गई। हादसे में छह बच्चों समेत 10 लोग घायल हो गए।
आंटा ब्रह्मदेव स्थान निवासी संतोषी पटवा ने बताया कि वह परिवार की गीता, वंदना, माही, सिद्धि, परी, कृष्णा, अंश व इशानी के साथी ई रिक्शा से वाराही देवी मंदिर गए थे। लौटते समय लच्छनपुरवा के पास के बेलसर की तरफ से आ रही कार ने अनियंत्रित होकर पहले साइकिल सवार चरहुआ परसन पुरवा निवासी निरंजन को टक्कर मार दी। इसके बाद कार ई रिक्शा से टकरा गई। हादसे में ई रिक्शा सवार सभी लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल निरंजन को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक कार समेत भाग गया। थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि कार चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। (संवाद)