{"_id":"6ad3bcf8f9dddd5fd405d345","slug":"after-sharing-sweets-and-holding-hands-they-pledged-to-live-and-die-together-gonda-news-c-100-1-slko1028-168186-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मिठाई खिलाकर थामा हाथ, फिर साथ जीने-मरने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मिठाई खिलाकर थामा हाथ, फिर साथ जीने-मरने का लिया संकल्प
Sat, 17 Oct 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
महिला थाने में साथ रहने को राजी हुआ दंपती। स्रोत: विभाग
गोंडा। आपसी विवाद के चलते अलगाव की ओर बढ़ रहे पति-पत्नी ने काउंसिलिंग के बाद फिर साथ रहने का फैसला किया। शुक्रवार को महिला थाने के मिशन शक्ति केंद्र एवं परिवार परामर्श केंद्र में दोनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और माला पहनाकर रिश्ते को नई शुरुआत दी।
प्रभारी निरीक्षक अनीता यादव ने बताया कि छपिया के गायघाट निवासी कैफ मोहम्मद और फरहीन खातून की शादी वर्ष 2024 में हुई थी। कुछ समय बाद घरेलू विवाद के चलते दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगीं। महिला थाने की आरक्षी प्रियंका और प्रियंका चौहान ने दोनों के बीच संवाद स्थापित कर सुलह कराने की पहल की। काउंसिलिंग के दौरान पति-पत्नी को आपसी समझ, विश्वास और संवाद का महत्व बताया गया। इसके बाद दोनों साथ रहने के लिए राजी हो गए। शुक्रवार को केंद्र में उन्हें भविष्य में आपसी तालमेल बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। फिर दोनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर खुशी जाहिर की।