फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   lekhpal suspended for purchasing land in his wife's name and understating its value

Gonda News: पत्नी के नाम जमीन खरीदने और मालियत कम दिखाने पर लेखपाल निलंबित

Sat, 17 Oct 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 17 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
lekhpal suspended for purchasing land in his wife's name and understating its value
तरबगंज। उमरी बेगमगंज में तैनात लेखपाल और लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष रामेश्वरदत्त तिवारी को एसडीएम सविता शुक्ला ने निलंबित कर दिया है। उन पर पत्नी के नाम खरीदी गई जमीन की मालियत कम दिखाने और इसके लिए सक्षम अधिकारी से अनुमति नहीं लेने समेत कई आरोप हैं। निलंबन के बाद उन्हें रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम के मुताबिक, तहसीलदार की संस्तुति पर कार्रवाई की गई है। लेखपाल पर मूल तैनाती और अतिरिक्त प्रभार वाली ग्राम पंचायतों में कार्यों में लापरवाही बरतने, स्वामित्व योजना के काम लंबित रखने और आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में असंतुष्ट फीडबैक मिलने के आरोप हैं। इसके अलावा बरौली में तैनात लेखपाल नौशाद अली को चार्ज नहीं देने, दिनचर्या बही और संपत्ति रजिस्टर तैयार नहीं करने की भी शिकायत है।
विज्ञापन

आरोप है कि लेखपाल ने पत्नी के नाम खरीदी गई तीन गाटों की भूमि के अंश की मालियत काफी कम दिखाई और इसके लिए सक्षम अधिकारी से अनुमति भी नहीं ली। मामले में विभागीय कार्रवाई की गई है। इससे पहले 13 अक्तूबर को एसडीएम ने नवाबगंज गिर्द में तैनात लेखपाल ओमप्रकाश और वजीरगंज के नगवा में तैनात लेखपाल राकेश यादव को भी निलंबित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed