फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   FIR against regional youth welfare officer

Gonda News: क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी के खिलाफ एफआईआर

Sat, 11 Oct 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 11 Oct 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
FIR against regional youth welfare officer
गोंडा। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किट वितरण के दौरान हुए विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एसपी के आदेश पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मुजेहना के कार्यवाहक ब्लॉक कमांडर निरंकार पांडेय ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि बीते 31 अगस्त को जिला युवा कल्याण अधिकारी राजितराम के निर्देश पर वह किट लेने के लिए पूरे सबसुख ग्राम पंचायत के युवक मंगल दल के अध्यक्ष श्याम किशोर पंडित और सोहास के दीपक तिवारी को लेकर जिला मुख्यालय के नेहरू स्टेडियम पहुंचे थे। प्रत्येक ब्लॉक के लिए दो-दो टीमों को किट मिलनी थी। इसकी जिम्मेदारी झंझरी के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी संभाल रहे थे।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि मुजेहना ब्ल़ॉक की किसी भी टीम को किट नहीं दी गई। जबकि झंझरी ब्लॉक की छह टीमों को किट दे दी गई। निरंकार के मुताबिक विरोध जताने पर उन्हें किट देने के लिए विकास भवन बुलाया। वहां पहुंचने पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ने अज्ञात लोगों को बुलाकर उन्हें धमकाया। पिटाई करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने जिला युवा कल्याण अधिकारी से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इंस्पेक्टर विवेक त्रिवेदी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed