{"_id":"574dd7734f1c1b0e76109870","slug":"finish-the-employment-retainers-contract","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार सेवक की संविदा करें समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार सेवक की संविदा करें समाप्त
अमर उजाला/गोंडा
Updated Tue, 31 May 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
बैठक करते डीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम आशुतोष निरंजन ने काफी विद कलेक्टर कार्यक्रम के तहत मंगलवार को विकासखंड तरबगंज की ग्राम पंचायत धौरहरा घाट के ग्राम प्रधान आरडी तिवारी, लेखपाल सुरेश चंद्र मिश्रा, कुमार व ज्ञान प्रकाश मिश्रा, पंचायत सचिव सर्वेश कुमार व अन्य सहयोगी कर्मचारियों के साथ काफी पी और गांव के विकास एवं अन्य विषयों पर गहन परिचर्चा की।
परिचर्चा के दौरान ग्राम प्रधान ने डीएम को बताया कि गांव में गठित एकमात्र स्वयं सहायता समूह को भी एडीओ आईएसबी द्वारा ऋण नहीं दिलाया गया है। इस पर डीएम ने एडीओ आईएसबी से स्पष्टीकरण तलब करते हुए एक सप्ताह में जवाब न देने पर विभागीय कार्यवाही की चेतावनी दी है।
वहीं ग्राम रोजगार सेवक के गांव में न जाने व काम न करने की शिकायत पर डीएम ने डीसी मनरेगा को तत्काल रोजगार सेवक की संविदा समाप्त करने के आदेश दिए हैं। परिचर्चा के दौरान गांव में धीरा पत्नी सिद्धू व किस्मती पत्नी तेजबहादुर द्वारा दबंगई कर जमीन पर कब्जा करने की शिकायत लेखपाल से की गई, जिस पर डीएम ने थानाध्यक्ष तरबगंज को आदेश दिए हैं कि दबंगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही एवं चकमार्ग पर पर भी एक व्यक्ति द्वारा कब्जा करने की शिकायत की गई, जिस पर चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी को डीएम ने जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
परिचर्चा में ग्राम प्रधान ने गांव में एक नलकूप खराब होने की बात बताई, जिस पर डीएम ने एक्सईएन नलकूप को एक सप्ताह के भीतर ठीक कराकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। सरकारी पट्टोें के बारे में पूछने पर लेखपाल ने बताया कि 31 पट्टों के मामले हाईकोर्ट में लंबित हैं।
इस प्रकरण पर डीएम ने एसडीएम तरबगंज से तथ्यात्मक रिपोर्ट मय अभिलेख एक सप्ताह के भीतर मांगी हैं। उन्होंने कहा कि राजस्व, विकास व पुलिस विभाग आपस में बेहतर तालमेल बनाकर विकास को गति दें। इसके साथ क्षेत्र की हर गतिविधि पर नजर रखें और आपसी सौहार्र्द कायम रखने में प्रशासन की मदद करें।