फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Fill the scrutiny form by 17th

Gonda News: 17 तक भरे स्क्रूटनी फाॅर्म

Thu, 07 May 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 07 May 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Fill the scrutiny form by 17th
गोंडा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि स्क्रूटनी के इच्छुक छात्र-छात्राएं यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in⁠ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्क्रूटनी के लिए प्रति प्रश्नपत्र 500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। लिखित और प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए अलग-अलग शुल्क जमा करना होगा। डीआईओएस ने बताया कि अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोषागार में जमा करना होगा। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन पत्र डाउनलोड कर उसकी प्रिंट कॉपी और शुल्क जमा करने के मूल चालान को संलग्न करते हुए संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को रजिस्टर्ड डाक से 17 मई तक भेजना है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed