{"_id":"655a5e1643ee9e72910bbea4","slug":"file-missing-from-tehsildar-court-salaries-of-three-maintenance-workers-stopped-gonda-news-c-100-1-gon1003-7839-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: तहसीलदार कोर्ट से फाइल गायब, रखरखाव में तीन कर्मियों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: तहसीलदार कोर्ट से फाइल गायब, रखरखाव में तीन कर्मियों का वेतन रोका
Mon, 20 Nov 2023 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। तरबगंज तहसील में लंबित मामलों की फाइलें ही गायब कर दी गईं। कई महीनों से अधिवक्ता संग पीड़ितों ने संपूर्ण समाधान समेत अन्य मौकों पर शिकायतें कीं। ऐसे में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में एक बार फिर शिकायत आने के बाद डीएम के निर्देश पर तीन कर्मचारियों का वेतन रोका गया है। सात दिनों में फाइलें ना सुपुर्द करने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम नेहा शर्मा ने शिकायत के बाद तहसीलदार व तहसीलदार (न्यायिक) कर्मियों संतोष रावत, अजय कुमार और नीलम श्रीवास्तव से पूछताछ की थी। इस दौरान उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। इसके बाद डीएम ने तीन कर्मियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए थे। साथ ही सात दिन में पत्रावली उपलब्ध कराने का वक्त दिया गया है।
वहीं पिछले एक वर्ष में तैनात रहे कार्मिकों व वर्तमान में तैनात कार्मिकों को एक साथ बैठाकर गायब पत्रावलियों सहित समस्त अभिलेखों का चार्ज एक सप्ताह में हस्तांतरित कराना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। वेतन अब डीएम के आदेश के बाद ही जारी होगा।