फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   fever gonda influnja petaint

Gonda News: तेजी से बढ़ रहा वायरल के मरीजों का ग्राफ

Wed, 15 Mar 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 15 Mar 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
fever gonda influnja petaint
गोंडा। इंफ्लुएंजा एच3एन2 (हांगकांग फ्लू) की सुगबुगाहट के बीच जिले में मौसमी बीमारियों का कहर बढ़ता जा रहा है। सर्दी-खांसी, वायरल बुखार, डायरिया और टाइफाइड के मरीजों से अस्पताल फुल हैं। शरीर में दर्द, कंपकंपी के साथ आ रहा तेज बुखार लोगों की सेहत इस कदर कमजोर कर रहा है कि अस्पताल में भर्ती करना पड़ रहा है। अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से मरीजों की संख्या में 50 फीसद तक इजाफा हुआ है। दूसरी ओर मौसम जनित बीमारियों का प्रकोप ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है। घर-घर में कोई न कोई बीमार पड़ा इलाज करवा रहा है। सीएचसी व पीएचसी पर डॉक्टरों की उचित व्यवस्था न होने से गांव के लोग झोलाछाप से इलाज करवा रहे हैं। उधर, सरकारी अस्पतालों में जांच ठप होने से फायदा निजी जांच सेंटर के लोग उठा रहे हैं।
विज्ञापन


सावधानी बरतें, सैनिटाइजर प्रयोग करें
- मौसम के बदलाव के कारण बीमारियां बढ़ी हैं। वायरल संक्रमण को रोकने के लिए सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। घर से निकलते समय मास्क जरूर लगाएं। सैनिटाइजर का प्रयोग करें। हाथों को साबुन व हैंडवॉश से नियमित साफ करते रहें। सर्दी-जुकाम से पीड़ित मरीजों के संपर्क में आने से बचें। छींक या खांसी आते समय मुंह पर रूमाल अवश्य रख लें।
विज्ञापन

- डॉ. कुलदीप पांडेय, वरिष्ठ परामर्शदाता जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed