{"_id":"6a970f3fc457ae487e07fc0e","slug":"female-students-will-receive-special-sports-training-gonda-news-c-100-1-gon1001-165330-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: छात्राओं को मिलेगा खेलों का विशेष प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: छात्राओं को मिलेगा खेलों का विशेष प्रशिक्षण
Tue, 01 Sep 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले के 17 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पढ़ाई के साथ अब खेल प्रतिभाओं को भी निखारने की तैयारी है। विद्यालयों में छात्राओं को विभिन्न खेल गतिविधियों से जोड़कर उनकी शारीरिक क्षमता, अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास को विकसित किया जाएगा।
खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को आगे की प्रतियोगिताओं के लिए भी तैयार किया जाएगा। सालभर के खेलों की सारणी जारी की जाएगी। इसके तहत एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल समेत अन्य खेलों में छात्राओं की रुचि के अनुसार प्रशिक्षण और अभ्यास कराया जाएगा। बालिका शिक्षा की जिला समन्वयक रक्क्षंदा सिंह ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय में खेल शिक्षक तैनात हैं। विद्यालयों में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं की पहचान की जाएगी। चयनित प्रतिभाओं को आगे की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा। (संवाद)