फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   favor of green and red house in competition

प्रतियोगिता में ग्रीन व रेड हाउस का दबदबा

Tue, 22 Dec 2015 11:05 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 22 Dec 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
नगर के मदर्स एजूकेशनल इकोपोडियम स्कूल में खेल सप्ताह के दूसरे दिन कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें ग्रीन व रेड हाउस की टीमों का दबदबा रहा।
विज्ञापन


खेलकूद प्रतियोगिताओं का उद्घाटन एमएलके महाविद्यालय के पूर्व मुख्य नियंता माधवराज द्विवेदी ने किया। गोला फेंक बालक वर्ग में ग्रीन हाउस के आकाश शिल्पकार ने तथा बालिका वर्ग में एलो हाउस की प्रगति श्रीवास्तव ने जीत हासिल की।

भाला फेंक में बालक वर्ग में ग्रीन हाउस के आसिफ खान ने प्रथम स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में एस पंकज ने एवं बालिका वर्ग में सरिता देवी ने बाजी मारी।
विज्ञापन


200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में ग्रीन हाउस के आकाश शिल्पकार व बालिका वर्ग में ब्लू हाउस की शुभांशी श्रीवास्तव ने जीत दर्ज की।

400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में ग्रीन हाउस के अभय यादव एवं बालिका वर्ग में रेड हाउस की शिखा पांडेय ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया।

800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में ब्लू हाउस के नवीन पांडेय एवं बालिका वर्ग में ग्रीन हाउस की मुस्कान अंसारी को प्रथम स्थान हासिल हुआ।

कुर्सी दौड़ बालिका वर्ग में रेड हाउस की गायत्री मौर्या व बालक वर्ग में रेड हाउस के शुभम बाल्मीकि ने जीत दर्ज की। कोड़ा जमाल रस्सी कूद बालिका वर्ग में रेड हाउस की प्रिया सिंह ने बाजी मारी। मेढ़क कूद प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में एलो हाउस की तनिष्का कसौंधन ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed