फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Father's murderer denied bail

Gonda News: पिता के हत्यारोपी को नहीं मिली जमानत

Tue, 22 Oct 2024 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 22 Oct 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Father's murderer denied bail
गोंडा। शराब के नशे में लाठी-डंडे से मारकर पिता की हत्या के मामले में आरोपी का जमानत प्रार्थनापत्र कोर्ट ने खारिज कर दिया है। अभियोजन पक्ष के अनुसार परसपुर के ग्राम गुरेटीडीहा निवासी कमला देवी ने थाने में केस दर्ज कराया। जिसमें उन्होंने कहा कि तीन अगस्त 2024 की शाम उनके पुत्र रवि कुमार उर्फ अर्पित सिंह ने अपने पिता विश्वनाथ सिंह को शराब के नशे में पैसे के लेनदेन को लेकर लाठी-डंडे से पीटा। जिससे उनके सिर व शरीर में काफी चोटें आईं। पड़ोस के लोग बचाने आए तो वह जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। केजीएमयू लखनऊ में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। विवेचना के दौरान अपराध का पुख्ता सबूत मिलने पर पुलिस ने आरोपी रवि के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। सुनवाई के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने आरोपी रवि का जमानत प्रार्थनापत्र निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed